काशीपुर। धर्मयात्रा महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री कृष्ण कुमार अग्रवाल एडवोकेट का कहना है कि कांग्रेस विधायक व कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश जारकी होली का बयान जो उन्होंने हिन्दू शब्द के विषय में दिया, बहुत पीड़ादायक, हिन्दू धर्माबल्मवियों, सनातन परम्पराओं के विरु( होने के साथ-साथ हमारे संविधान की मूल भावनाओं के विरु( है।
प्रेस को जारी विज्ञप्ति में श्री अग्रवाल ने कहा कि जारकी का यह कहना कि हिन्दू शब्द परशियन है और इसका अर्थ गंदा है, अत्यंत पीड़ादायक है और सम्पूर्ण हिन्दू समाज के मुंह पर तमाचा है। हिन्दू शब्द को परशियन कहना और इसके अर्थ को गंदा बताना, सम्पूर्ण हिन्दू समाज का अपमान है, जिसे हिन्दू धर्मावलम्बी बहुजन समाज किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेगा और उचित अवसर मिलने पर इसका प्रतिकार किया जायेगा। ऐसा प्रतीत होता है कि जारकी ने किसी गहरी साजिश के तहत किसी स्वार्थ वश हिन्दू को अपमानित करने के उद्देश्य से इस तरह की बात कही है। ऐसा ओछा बयान देने वाले यह सब वही लोग हैं जिन्होंने प्रभु श्रीराम को काल्पनिक बताया था। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस पार्टी से भी आग्रह करते हैं कि वह इस बयान के लिये सतीश जारकी होली को देश से क्षमा याचना करने के लिये बाध्य करे। साथ ही आगाह किया कि धर्मो रक्षति रक्षितः के ध्येय वाक्य में विश्वास रखने वाले लोग अपने धर्म की रक्षार्थ दिये गये अनेकों बलिदानों, पुरातन परम्पराओं, उच्च आदर्शों व देश के स्वाभिमान की रक्षार्थ भगवान परशुराम बनने में देर नहीं लगायेेंगे।
