Aaj Ki Kiran

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अष्टम अधिवेशन में सम्मिलित होने हेतु मुरादाबाद से पदाधिकारियों का प्रस्थान।

Spread the love

शिक्षकों को किया जाएगा सम्मानित

अनिल शर्मा

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का राष्ट्रीय अधिवेशन जनसेवा विद्याकेन्द्र बंगलुरू कर्नाटक में 11 से 13 नवंबर को होगा। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राष्ट्रीय दर्शन के वैचारिक अधिष्ठान से अभिप्रेरित एवं भारतीयता से ओतप्रोत शिक्षा एवं समाज की संकल्पना को लेकर चलने वाला एक देशव्यापी संगठन है ।शिक्षा के संपूर्ण एवं सर्वांगीण परिदृश्य को दृष्टि में रखते हुए प्राथमिक से लेकर विश्वविद्यालय स्तर तक के देशभर के शिक्षकों को भारतीय जीवन दर्शन के आधार पर पारिवारिक भाव से संगठित करने हेतु महासंघ अहर्निश कृत संकल्प है। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राष्ट्रहित में शिक्षा, शिक्षा के हित में शिक्षक, शिक्षक के हित में समाज जैसी उदात धेययमूलक त्रिपुटी के साथ राष्ट्रीय शिक्षा सदृश सात्विक उपकरण द्वारा सभ्य -सुसंस्कृत समाज से सुसज्जित भव्य राष्ट्र- निर्माण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

महासंघ के मण्डल/जिला अध्यक्ष मुरादाबाद, श्री शांतिभूषण वर्मा ने बताया कि बंगलुरू अधिवेशन में भारत के प्रत्येक प्रांत से प्राथमिक से उच्च स्तर तक के संवर्गों के पदाधिकारी शामिल होंगे । आज़ादी के अमृत काल मे महासंघ के विजन इंडिया से भारत की ओर को साकार करने हेतु व्यापक विमर्श व विचार मंथन करने के लिए अधिवेशन आयोजित किया जा रहा है। जिसमें शिक्षकों के सेवाशर्तों के संरक्षण एवं समस्याओं के समाधान के लिए चर्चा का विषय रहेगा। शैक्षिक सामाजिक दृष्टि से असाधारण एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को शिक्षा भूषण -अखिल भारतीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

महामंत्री अकरम हुसैन जी ने बताया अधिवेशन में प्रतिभाग करने वाले शिक्षकों को सचिव बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा 9 नवम्बर से 15 नवंबर तक का विशेष अवकाश स्वीकृत किया गया है । बंगलरू अधिवेशन में जिले से पांच पदाधिकारी जिलाध्यक्ष शांतिभूषण वर्मा,महामंत्री अकरम हुसैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजयपाल सिंह,ब्लॉक संयोजक गौरव यादव,ब्लॉक सह संयोजक सुशांत चौहान पांच पदाधिकारी सम्मिलित हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *