Aaj Ki Kiran

कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाई गांधी-शास्त्री की जयंती

Spread the love




काशीपुर। द्रोणा सागर रोड स्थित कांग्रेस नवचेतना भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर समस्त कांग्रेस जनों द्वारा श्र(ांजलि दी गई।
इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री अलका पाल ने कहा कि महात्मा गांधी  ने सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए सबको प्रेरित किया। हमें अपने आचरण में अहिंसा का भाव जागृत करने के साथ ही मानवता के प्रति करुणा का भाव पैदा करना होगा। यही हमारी उनके प्रति सच्ची श्र(ांजलि होगी। वहीं कांग्रेसी नेता अरुण चौहान ने कहा कि कांग्रेस द्वारा भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई जिसमें सर्वधर्म सद्भाव एकजुटता के साथ महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलते हुए देश के प्रत्येक नागरिक के मन में सत्य और अहिंसा को कायम रखने के लिए भारत जोड़ो यात्रा का आवाहन किया गया। लोगों ने भी यात्रा का जोर शोर से स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बताए हुए मार्ग पर चलने का आहवान समस्त कांग्रेसजनों से किया गया। कार्यक्रम में नरेंद्र चंद्र सिंह बाबा, विमल गुड़िया, सुशील गुड़िया, शफीक अहमद अंसारी, जितेन्द्र सरस्वती, मुशर्रफ हुसैन, इंदुमान, उमेश जोशी एडवोकेट ,ब्रह्मा सिंह पाल, मंसूर अली मंसूरी, मंसूर अली मेफेयर, महेंद्र लोहिया, सुभाष पाल, हनीफ गुड्डू व मतलूब हुसैन आदि तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *