Aaj Ki Kiran

उत्तराखंड में 26 तक जमकर भारी बारिश की संभावनाः येलो अलर्ट जारी

Spread the love

देहरादून। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चम्पावत, उधमसिंहनगर व बागेश्वर में कहीं कहीं तीव्र बौछार व भारी बारिश की संभावना है। सोमवार के लिए इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अल्मोड़ा में भी गर्जना के साथ बौछारें पड़ सकती है। 24 को देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चम्पावत, उधमसिंहनगर व बागेश्वर में कहीं कहीं तीव्र बौछार के साथ भारी बारिश हो सकती है। 25 को कुमाऊं मंडल व गढ़वाल मंडल के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गर्जना के साथ तीव्र बौछार हो सकती है। 26 को देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, उधमसिंहनगर जिले के अधिकांश स्थानों में तीव्र बौछार, भारी से बहुत भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। 26 के बाद भी मौसम की स्थिति यथावत बनी रह सकती है। वहीं दून में सोमवार को हल्की से मध्यम तक बारिश व तीव्र बौछार हो सकती है। ।

2 thoughts on “उत्तराखंड में 26 तक जमकर भारी बारिश की संभावनाः येलो अलर्ट जारी

  1. Thể thao là mảng thế mạnh của xn88 gaming với hàng nghìn giải đấu lớn nhỏ mỗi năm. Người chơi có thể đặt cược bóng đá, bóng rổ, tennis hay eSports với tỷ lệ kèo cạnh tranh và cập nhật liên tục theo thời gian thực. TONY02-11O

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *