अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक महिला ने मातृत्व को कलंकित करने की घटना को अंजाम दिया। महिला ने संतान की चाहत में अपने भतीजे की ही हत्या कर दी। माना जा रहा है कि तंत्र-मंत्र के चक्कर में महिला ने बच्चे की चाहत में अपनी जेठानी के 2 साल के बेटे की कुर्बानी दे दी। इस मामले मुकदमा दर्ज हो गया है और पुलिस ने आरोपी महिला और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की मानें तो आरोपी महिला ने तांत्रिक के कहने पर यह खौफनाक कदम उठाया था। अब पुलिस जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा करेगी।
दरअसल, यूपी के अमरोहा में 22 अगस्त को 2 साल का मासूम घर से लापता हो गया था और दो दिन बाद यानी 24 अगस्त को उसके शव के टुकड़े मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। शुरू में भी मासूम की हत्या तांत्रिक विद्या की आशंका के चलते जताई जा रही थी। मृतक बच्चे के पिता ने अपने सगे भाई और उसकी पत्नी पर हत्या की आशंका जताई और पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी महिला और उसके पति दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
दरअसल, पूरा मामला अमरोहा के थाना आदमपुर क्षेत्र के मलकपुर गांव का है, जहां रमेश नामक शख्स का 2 वर्षीय बेटा एस कुमार घर के आंगन के बाहर खेल रहा था और वह अचानक 22 अगस्त को लापता हो गया। बाद में मासूम का शव खेत में प्लास्टिक के कट्टे में लिपटा मिला। कट्टा के अंदर मासूम के शरीर के छोटे-छोटे टुकड़े काटकर उसकी निर्मम हत्या करके पोटली में बांधकर खेत में डाल दिया गया था। बच्चे के शव के टुकड़े मिलने से परिवार में कोहराम मच गया और इलाके में सनसनी फैल गई।
इस बीच पुलिस जांच में पता चला कि मृतक 2 वर्षीय मासूम की चाची ने ही तांत्रिक के कहने पर हत्या कर दी थी। बच्चा आरोपी महिला की जेठानी का बेटा था। महिला ने घर के कमरे में ही हत्या कर दी थी और उसे बोरे में ले जाकर जंगल में उसके शव के टुकड़े कर कपड़ों की गठरी में फेंक दिया था। बताया गया कि महिला को एक भी बच्चा नहीं है। वह दो-तीन बार गर्भवती हो चुकी थी, मगर बाद में नुकसान हो जाता था। इस बार उसे तांत्रिक ने सलाह दी थी कि भतीजे की कुर्बानी देने पर ही उसे बच्चा होगा। फिलहाल, पुलिस ने मृतक बच्चे की चाची को गिरफ्तार कर लिया है।

Информация об обращении не передается третьим лицам, а детали лечения обсуждаются только с пациентом.
Детальнее – вывод из запоя в стационаре анонимно