काशीपुर। कुण्डा थाना पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6 किग्रा गांजा सहित हजारों रूपये की नकदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी का एनडीपीएस एक्ट में चालान कर न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वालों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत बैलजुड़ी तिराहे पर वाहन चैकिंग के दौरान बिना नम्बर की बाइक से आते थाना रामनगर के ग्राम मालधन चौड़ पुरानी बस्ती निवासी अनिल कुमार उर्फ पूरन पुत्र जोगाराम को गिरफ्तार कर उसके पास से 6 किलोग्राम अवैध गांजा तथा गांजा बेचकर अर्जित किये गये 12520 रूपये भी बरामद किये है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गांजा पहाड़ से अलग-अलग जगहों से सस्ते दामों पर खरीदकर लाता है तथा मैदानी क्षेत्र में लाकर महंगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाता है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पूर्व में भी थाना रामनगर में गांजा तस्करी में पकड़ा गया था। उसकी एक माह पूर्व ही जमानत हुई है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक सीज कर आरोपी का एनडीपीएस एक्ट में चालान कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस टीमें थानाध्यक्ष दिनेश फर्त्याल, मण्डी चौकी प्रभारी मनोहर चन्द, कां. हरीश प्रसाद व त्रिलोक सिंह थे।

Superb, what a weblog itt is! Thhis webpage gives helpful information too us,
kedep iit up. xnxx