Aaj Ki Kiran

दिल्ली की जेलों में बड़ा फेरबदल 23 उप अधीक्षकों का तबादला

Spread the love

नई दिल्ली । तिहाड़ जेल संख्या तीन में कैदी अंकित गुज्जर की हत्या मामले के बाद मंगलवार को दिल्ली की जेलों में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया। जेल प्रशासन की ओर से जारी आदेश में एक साथ 23 उप अधीक्षकों के तबादले किए गए। इससे पहले जेल अधीक्षकों के तबादले किए गए थे। सूत्रों की मानें तो जेल प्रशासन ने कैदी व जेल अधिकारियों के बीच कथित तालमेल को तोड़ने के लिए यह कदम उठाया है। अभी यह सिलसिला जारी रहेगा। उप अधीक्षकों के बाद सहायक अधीक्षक, हेड वार्डर व वार्डर की भी बारी आएगी। अंकित गुज्जर की हत्या में जेल अधिकारियों की संलिप्तता सामने आने के बाद जेल प्रशासन हरकत में आया है। जेल संख्या एक के उप अधीक्षक अतुल शर्मा का तबादला मंडोली स्थित जेल संख्या 11 में कर दिया गया है। जेल संख्या एक के ही जितेंद्र भार्गव का तबादला जेल संख्या आठ- नौ में कर दिया गया है। जेल संख्या दो के प्रदीप शर्मा अब मंडोली स्थित जेल संख्या 13 में सेवाएं देंगे। जेल संख्या तीन के विनय को मंडोली जेल संख्या 15 स्थानांतरित किया गया है। जेल संख्या तीन के ही धर्मेंद्र मौर्या को मंडोली स्थित जेल संख्या 12 में सेवाएं देने को कहा गया है। जेल संख्या तीन के मुख्य जन संपर्क अधिकारी राम पाल को जेल संख्या 14 में उप अधीक्षक का दायित्व सौंपा गया है। जेल संख्या चार के उप अधीक्षक अशोक रावत को जेल संख्या 13 स्थानांतरित किया गया है। जेल संख्या चार के मुख्य जन संपर्क अधिकारी राजेंद्र कुमार को जेल संख्या 10 स्थानांतरित किया गया है। जेल संख्या छह की उप अधीक्षक रेणुका चौहान जेल संख्या चार की मुख्य जन संपर्क अधिकारी नियुक्त की गई हैं। जेल संख्या सात की उप अधीक्षक किरण का तबादला जेल संख्या छह में कर दिया गया है। जेल संख्या आठ- नौ के उप अधीक्षक संजीव कुमार को जेल संख्या तीन में नियुक्त किया गया है। जेल संख्या आठ- नौ के उप अधीक्षक बच्चा मांझी अब जेल संख्या एक में सेवाएं देंगे। जेल संख्या 10 के उप अधीक्षक एसी बत्रा की नियुक्ति अब मुख्यालय में की गई है। जेल संख्या 10 के उप अधीक्षक महेंद्र सुंदरियाल को मंडोली स्थित अस्थायी जेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंडोली स्थित जेल संख्या 11 के उप अधीक्षक का तबादला जेल संख्या एक कर दिया गया है। मंडोली स्थित जेल संख्या 12 के एमएस मीणा अब जेल संख्या दो में सेवाएं देंगे। जेल संख्या 13 के शिवानंद की नियुक्ति जेल संख्या चार में की गई है। जेल संख्या 13 के उप अधीक्षक एसजीके मूर्ति अब प्रशिक्षण शाखा में सेवाएं देंगे। जेल संख्या 14 के उप अधीक्षक रमण को जेल संख्या तीन का मुख्य जन संपर्क अधिकारी बनाया गया है। जेल संख्या 15 के हंसराज सिंह का तबादला अब जेल संख्या सात कर दिया गया है।

One thought on “दिल्ली की जेलों में बड़ा फेरबदल 23 उप अधीक्षकों का तबादला

  1. Không phải ngẫu nhiên mà 66B có hàng triệu thành viên. Uy tín được xây dựng từ năm 2019 giúp thương hiệu này đứng vững trước mọi đối thủ cạnh tranh. TONY06-05

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *