https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

चोरी की सात बाइकों के साथ तीन गिरफ्तार

Spread the love

जसपुर। पुलिस ने सात चोरी की बाइकों के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में दो रामनगर तो एक राजस्थान का रहने वाला है। पुलिस तीनों को अंतरराज्यीय चोर गिरोह के सदस्य बता रही है। तीनों को न्यायालय से जेल भेज दिया गया है। एसएसआई अनिल जोशी पतरामपुर रोड स्थित फ्लाई ओवर पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच एक बाइक पर सवार तीन युवक आते दिखाई दिए। बाइक पर नंबर प्लेट नहीं होने पर पुलिस ने पूछताछ की तो बाइक चोरी की निकली।पूछताछ करने पर आरोपियों ने अन्य बाइक चुराने की भी बात कबूल ली। पुलिस टीम ने तीनों की निशानदेही पर चोरी की छह अन्य बाइक भी बरामद की हैं। कोतवाल अशोक कुमार ने बताया कि पकड़े गये आरोपियों ने अपना नाम बलविंदर सिंह उर्फ बब्बू पुत्र चरन सिंह, मंगत सिंह पुत्र सिंगाड़ा सिंह निवासी मालधन चौड़ नंबर दो थाना रामनगर, अमरू पुत्र सुरजीत सिंह निवासी मुबारकपुर, थाना नौगांव जिला अलवर राजस्थान बताया। कोतवाल ने बताया कि तीनों ने तीन बाइक पीरूमदारा रामनगर, एक बाइक स्वार रामपुर, दो काशीपुर से चोरी की थी। जबकि एक बाइक के बारे में वह सही जानकारी नहीं दे पाया। तीनों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम में एसएसआई अनिल जोशी, कौशल कुमार, सुशील कुमार, हरीश राम, सुरेंद्र सिंह, मोहन गिरी, राजकुमार, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *