Aaj Ki Kiran

इन रिलेशनशिप में रह रही शादीशुदा महिला की दर्दनाक मौत, अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरी- बंधे हुए थे हाथ

Spread the love


नई दिल्ली । आगरा में अपार्टमेंट की चैथी मंजिल की बालकनी से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। वहीँ, अपार्टमेंट के मौजूद तीन आरोपियों को दबोच लिया, जिसमें एक आरोपी महिला का पति भी बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार महिला यहां किसी व्यक्ति के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। घटना की जानकारी मिलते मौके पर पहुंचे एसएसपी ने छानबीन शुरू कर दी है। हालाँकि, अभी तक मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अपार्टमेंट के लोगों द्वारा पकड़े गए तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। महिला के हाथ बंधे हुए थे। लोगों ने पुलिस को बताया कि घटना करीब 11 बजे की है। लिफ्ट से जाने के दौरान उन्होंने महिला को गिरते हुए देखा। इसके बाद वे लोग नीचे पहुंचे, जहां महिला खून से लथपथ पड़ी थी। लोगों ने इसके बाद तत्काल ही पुलिस के सूचना दी। घटना थाना ताजगंज के नगला मेवाती स्थिति श्री अपार्टमेंट की है। महिला की उम्र करीब 30 साल है। उसकी पहचान रितिका सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि वह फिरोजाबाद के विपुल अग्रवाल के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। महिला का उसके पति आकाश गौतम से विवाद चल रहा था। ये भी सामने आया कि आज आकाश अपने दो परिचितों और परिवार की दो महिलाओं के साथ फ्लैट पर आया था। जिसके बाद आपस में मारपीट हो गई। आरोप है कि पति ने रितिका को नीचे फेंक दिया। रितिका के हाथ बंधे हुए थे। हालांकि, पुलिस ने पति और दो लोगों को हिरासत में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *