देहरादून। केंद्र सरकार से सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कुमाऊं मंडल में एम्स की स्थापना पर चर्चा की। ऋषिकेश में एम्स स्थापित होने के बावजूद कुमाऊं क्षेत्र के लोगों को सुपर स्पेशलिटी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कुमाऊं मण्डल में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की स्थापना का अनुरोध किया। इसके साथ ही उन्होंने देहरादून में भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान की स्थापना करने का भीथ अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषिकेश में एम्स की स्थापना के बाद भी कुमाऊं मंडल के दूर दराज के क्षेत्रों में सुपर स्पेशलिटी सेवाओं का अभाव बना हुआ है। उन्होंने कहा कि देश में पहले भी एक राज्य में दो एम्स स्थापित हो चुके हैं। ऐसे में कुमाऊं में नया एम्स खोलने की मंजूरी दी जाए। उन्होंने कहा कि एम्स के लिए राज्य सरकार जमीन उपलब्ध कराने को तैयार है। उन्होंने कहा कि कुमांऊ में एम्स की स्थापना का लाभ यूपी के कई जिलों को भी मिलेगा। उन्होंने गृह मंत्री से दून में भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान को मंजूरी देने का अनुरोध भी किया।

Không cần lo lắng về việc bị chặn truy cập! 888slot 1 đã thiết lập hệ thống đại lý chính thức tại Việt Nam, cung cấp đường link vào ổn định, an toàn và luôn hoạt động 24/7 – bạn chỉ cần click là vào được ngay. TONY04-03O