
50 हजार की नगदी व सोने चांदी
के आभूषण ले जाने का आरोप
एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
अनिल शर्मा
ठाकुरद्वारा ( मुरादाबाद )
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव ठाकुरद्वारा डिलारी मार्ग की विवाहित महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि 20 अप्रैल को उसके परिवार वाले कहीं बाहर गए थे । वह घर पर अकेली थी दिन के 1:30 बजे घर में अकेला देख एक अनजान व्यक्ति दीवार कूदकर घर में घुस मारपीट करने लगा और जबरन कमरे की ताली छीन ली ,इसी दौरान उसने नशीला पदार्थ सुघॉ कर बेहोश होने पर उसके साथ बलात्कार किया । बाद में घर में रखी 50 हजार रुपए की नकदी 6 सोने की चीजें पांच चांदी के आभूषण चोरी कर निकल ले जा रहा था अचानक उसकी बेहोशी टूटी होश में आता देख आरोपी युवक उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया । परिजनों के आने पर प्रार्थिनी ने जानकारी दी महिला का कहना है कि उसने आरोपी को पहचान लिया है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग की ।
