https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

भाजपा महिला मोर्चा ने आशा आंगनवाड़ी व हेल्प वर्करों का किया सम्मान

Spread the love

अनिल शर्मा

ठाकुरद्वारा ( मुरादाबाद )

नगर मंडल ठाकुरद्वारा व देहात मंडल ठाकुरद्वारा में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के नेतृत्व में एक महिला सम्मान समारोह आयोजित किया गया | जिसमें आशा ,आंगनवाड़ी सहायिका ,आंगनवाड़ी कार्यकत्री, व स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी हुई |
महिला बहनों का सम्मान नगर मंडल अध्यक्ष शशि चौहान के नेतृत्व में जूनियर हाई स्कूल तहसील बस स्टैंड ठाकुरद्वारा व प्राइमरी विद्यालय रतूपुरा (देहात मंडल ठाकुरद्वारा ) गार्गी चौहान के नेतृत्व में संपन्न हुआ | कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला मंत्री भारतीय जनता पार्टी महिला राजबाला सैनी व राकेश कुमार प्रजापति चेयरमैन उज्जवला योजना दिल्ली प्रदेश व पूर्व प्रवासी 26 विधानसभा ठाकुरद्वारा भाजपा रहे | मुख्य अतिथिओ ने कार्यक्रम में बताया कि स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी आशा बहने आंगनबाड़ी कार्यकत्री और आंगनवाड़ी सहायिकओ ने करोना काल 2020 से अब 2022 तक अपनी और अपने परिवार की परवाह न करते सभी सरकारी सुविधाओं को जनता तक बिना भय के पहुंचाया । वह दवाई के रूप में टीकाकरण अभियान हो या दो गज दूरी मास्क हैं , जरूरी अभियान हो | जब सभी विभाग और संगठन करोना के डर से अपने घरो मे छुप कर बैठे थे |तब इन्हीं आशा बहुओं आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों आंगनवाड़ी सहायिका आदि स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी टीम ने बिना डरे हर सुविधा जनता तक पहुंचाई | कार्यक्रम में डॉ ओमपाल सिंह सैनी जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, राजीव जूली , जिला प्रवक्ता भाजपा दिल्ली ,जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 4 दिनेश कुमार प्रजापति, नगर मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार चौहान आदि ने भी अपने विचार महिला सम्मान में रखें | कार्यक्रम में आंगनबाड़ी राजबाला उषा प्रेमलता शिवानी शशि बाला आत्मा परवीन गुल निशा आदि रही |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *