Aaj Ki Kiran

विवाह के छह दिन बाद दुल्हन की मौत

Spread the love

ठाकुरद्वारा। विवाह के छह दिन बाद दुल्हन की मौत हो गई। ससुराल पहुंचने के कुछ घंटे बाद ही उसकी हालत बिगड़ गई थी। इसके बाद से निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था। मौत का कारण जानने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है।
पुलिस के मुताबिक, बिजनौर जनपद के एक गांव निवासी युवती का ठाकुरद्वारा के एक गांव निवासी युवक के साथ छह दिन पहले विवाह हुआ था। विवाह के बाद दुल्हन अपनी ससुराल पहुंची। यहां घर की महिलाओं ने उसका स्वागत किया। कुछ घंटे बाद ही उसकी तबीयत खराब हो गई। दूल्हे और उसके परिवार के लोग उसे लेकर ठाकुरद्वारा में एक डॉक्टर के पास पहुंचे। यहां चेकअप करने के बाद डाक्टर ने उसका उपचार शुरू किया, लेकिन दुल्हन की हालत लगातार बिगड़ती चली गई। इसके बाद परिजन उसे मुरादाबाद में कांठ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए और भर्ती करा दिया। सूचना मिलने पर मायके वाले भी अस्पताल पहुंच गए। सोमवार रात उपचार के दौरान दुल्हन की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विद्या सागर मिश्र ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *