Aaj Ki Kiran

जीजा ने साली को लगाया रंग, नाराज पति ने छत से फेंका

Spread the love


– शहर कोतवाली क्षेत्र के किलेदार का पुरवा की घटना
बांदा ।  होली के रंगों में जीजा का साली को रंग लगाना पति को आंखों में खटक गया। इस बात पर नाराज पति का गुस्सा इस कदर बढ़ गया कि उसने गुस्से में पत्नी को छत से नीचे फेंक दिया। जिससे पत्नी की हालत खराब हो गई। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्राप्त विवरण के अनुसार घटना शहर कोतवाली अंतर्गत किलेदार का पुरवा में रविवार की रात्रि हुई। यहां रहने वाले लाखन सिंह राजपूत की पत्नी रामादेवी होली के त्यौहार में अपने मायके लुधौरा गांव गई थी। पत्नी के साथ लाखन भी गया था। इसी त्योहार में रामा देवी का जीजा भी आया हुआ था। जब होली में सभी लोग एक दूसरे के रंग लगा रहे थे। तभी जीजा ने अपनी साली रामादेवी को रंग लगा दिया। यह देख कर लाखन का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया। उसने तुरंत मायके पर ही पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। मायके वालों ने किसी तरह से मामला शांत कराया लेकिन वह दूसरे दिन भी पत्नी को पीटता रहा। तब पत्नी की ओर से पति के खिलाफ पुलिस चैकी में शिकायत की गई। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद दोनों पक्षों को बुलाकर मामला शांत करा दिया था। इसके बाद रविवार को पत्नी मायके से ससुराल किलेदार का पुरवा शहर कोतवाली में आ गई। रात में ही जीजा द्वारा रंग लगाए जाने के मामले को लेकर पति ने फिर पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। वह जान बजाकर छत की तरफ भागी तभी पति ने छत में पहुंचकर उसे छत से नीचे फेंक दिया। जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। इस घटना के बाद महिला को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। इस बारे में रामादेवी के भाई मनोज ने बताया कि 17 मार्च को मेरी बहन होली में घर आई थी। तभी रंग लगाने को लेकर विवाद हुआ था जो पुलिस तक पहुंच गया था। पुलिस द्वारा समझाने के बाद लाखन ने आश्वासन दिया था कि अब वह मारपीट नहीं करेगा लेकिन जैसे ही बहन कल ससुराल पहुंची। तभी छत से फेंक कर बहन की हत्या की कोशिश की गई। इस संबंध में सीओ सिटी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि किलेदार का पुरवा में एक महिला को उसके पति द्वारा छत से फेंकने की घटना सामने आई है। महिला के शरीर में कोई फैक्चर नहीं है। इलाज चल रहा है। महिला की तहरीर मिलने पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *