Aaj Ki Kiran

डीएम ने तहसील मुख्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया कमियां मिलने पर नाराजगी की व्यक्त

Spread the love

कार्य में तेजी लाने के निर्देश

अनिल शर्मा
ठाकुरद्वारा ( मुरादाबाद )
जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने आज तहसील ठाकुरद्वारा का वार्षिक निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने महिला हेल्पडेस्क को पूर्णतया क्रियाशील रखने तथा जन शिकायतों को त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने सभी प्राप्त जनशिकायतों को शिकायतकर्ता की संतुष्टि हेतु उनका गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्धता से निस्तारण के आदेश दिये।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रजिस्ट्रार कानूनगों कार्यालय का निरीक्षण किया तथा लेखपालों से संबंधित सर्बिस बुक एवं जीपीएफ पासबुक का निरीक्षण किया और जीपीएफ पासबुक कम्पलीट नही पायी जाने पर जिलाधिकारी ने जीपीएफ पासबुक पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने लेखपालोें के संबंध में जानकारी ली तो उपजिलाधिकारी ने बताया कि लेखपालों के साथ प्रत्येक सप्ताह बैठक की जाती है जिस पर जिलाधिकारी ने हफ्ते में दो बार उपजिलाधिकारी को लेखपालों के साथ बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने न्यायालय तहसीलदार का भी निरीक्षण किया तथा अभिलेखों का अवलोकन किया।  निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सर्बिस बुक में नाॅमिनी प्रपत्र को भी देखा कि चस्पा किया गया है कि नही। उन्होंने निर्देशित किया कि सर्बिस बुक में नाॅमिनी प्रपत्र चस्पा किया जाये। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया कि सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं पर निरन्तर ध्यान रखा जाये और जन शिकायतों का क्वालिटीयुक्त निस्तारण करना सुनिश्चित करें, जिससे कि शिकायतकर्ता को इधर-उधर न भागना पडे। उन्होंने राजस्व वसूली में प्रगति लाने के भी निर्देश दिए।  
राजस्व अभिलेखागार में निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वीडिंग के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा पुराने रिकार्ड को देखा तो जिलाधिकारी ने राजस्व अभिलेखों की वीडिंग समयबद्ध रुप से कराये जाने हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने तहसील में लेखपालों के पुराने पेन्डिंग प्रकरणों के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए समयबद्धता से लेखपालों के प्रकरणों को निस्तारण हेतु निर्देश दिए तथा साफ-सफाई बनाये रखने के भी निर्देश दिये। रजिस्ट्री कार्यालय में निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रजिस्ट्रार से जाना कि प्रतिदिन कितनी रजिस्ट्री हो जाती है तथा रजिस्ट्री रिकार्ड आदि का भी गहनता पूर्वक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने रिकार्ड को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रुप से रखने हेतु निर्देश दिए तथा जिन रिकार्डो की वीडिंग का समय पूर्ण हो गया है उनकी तत्परता से वीडिंग कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने नजारत में रजिस्टर नं0 4 का अवलोकन किया। सारा पैसा बैंक खाते में जमा पाया गया। ग्राम निधि के खाते के बारे में भी पूछा गया कि कितना पैसा जमा होना बाकी रह गया है उसके बारे में जानकारी उपलब्ध नही करायी गयी। जिलाधिकारी ने यह भी जाना कि ग्राम निधि का पैसा कहा प्रयोग किया जा सकता है। रजिस्टर नम्बर 5 का भी जिलाधिकारी ने अवलोकन किया, रजिस्टर में पेजिंग तथा सत्यापित होना पाया गया। जिलाधिकारी ने तामीलात रजिस्टर का भी निरीक्षण किया, पेजिंग एवं सत्यापित होना पाया गया। रजिस्टर में काॅलम खाली पाये जाने पर जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि तामीलात रजिस्टर में न्यायालय को भेजने की दिनांक डाली जाये। जिलाधिकारी ने लम्बित प्रकरणों को समयबद्धता से निस्तारण के निर्देश दिए। राजस्व निरीक्षक कक्ष में निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अविवादित विरासतों को समयबद्धता से दर्ज करने हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने लम्बित प्रकरणों के संबंध में उपजिलाधिकारी सदर को निर्देशित किया कि साप्ताहिक एवं मासिक बैठकें आयोजित कर समयबद्धता से प्रकरणों का निस्तारण किया जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *