Aaj Ki Kiran

5 माफियाओं की 1 अरब 16 करोड़ 69 लाख की संपति जब्त की गई

Spread the love


गोरखपुर । गोरखपुर जोन के जनपदो में बड़े माफियाओं  की समीक्षा के दौरान प्रदेश स्तर पर 7 माफियाओं का चिन्हीकरण किया गया जिसमें गोरखपुर जोन के एडीजी अखिल कुमार  के निर्देशन में सभी आरोपियों के खिलाफ अवैध रूप से अर्जित संपतियो का मूल्यांकन कराते हुए गई गई  गैंगस्टर की धारा 14 (1) के तहत संपति जब्तिकरण की कार्यवाही कराई गई। इसमें शेष दो आरोपियों के खिलाफ जब्तीकरण की कार्यवाही प्रचलित है। मिली जानकारी के अनुसार माफियाओं में संजीव द्विवेदी उर्फ रामू द्विवेदी पुत्र स्व. रामार्थ द्विवेदी निवासी नसहियां थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर व राजन तिवारी उर्फ शिवम पुत्र राम अशीष तिवारी सा.  ताडा थाना बड़हलगंज जनपद, गोरखपुर व राकेश यादव पुत्र पारसनाथ यादव सा.  झुंगिया बजार थाना गुलरिहा गोरखपुर की 74 लाख 95 हजार रुपए, व विनोद उपाध्याय पुत्र रामकुमार उपाध्याय सा. रेल विहार कालोनी थाना शाहपुर गोरखपुर की 74 लाख 71 हजार रुपए की संपति,
व सुधीर सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी कालेसर थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर, हा.मुकाम पता आदर्श नगर बशारत पुर थाना शाहपुर गोरखपुर  की 10 करोड़ 80 लाख रुपए तथा पूर्व सांसद रिजवान जहीर पुत्र जहीरूल हक नि. शीतलापुर कस्वा व थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर की 34 करोड़, देवेन्द्र सिंह उर्फ गब्बर सिंह पुत्र रामफल सिंह सा. मोहनापुर थाना पयागपुर जनपद बहराइच की 1अरब 16 करोड़ 69 लाख  की संपति कुर्क कर कार्यवाही की गई है। कुल एक अरब 66 करोड़,9 लाख 66 हजार रुपए की संपति कुर्क की गई है। इतना ही नहीं इन सभी आरोपियों की देखरेख के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं जो इनकी सारी गतिविधियों पर नजर रखेंगे। इनकी देखभाल के  लिए श्रेयश त्रिपाठी क्षेत्राधिकारी नगर, डा. गौरव ग्रोवर एसएसपी गोरखपुर,  मनोज कुमार अवस्थी पुलिस अधीक्षक उत्तरी, किशन कुमार पुलिस अधीक्ष्ज्ञक नगर , किशन कुमार पुलिस अधीक्षक नगर  श्रीमती नमिता श्रीवास्तव अपर पुलिस अधीक्षक तथा विनय कुमार विद क्षेत्राधिकारी सिटी को जिम्मेदारी दी गई है। इन माफियाओं में रामू दिवेदी और बिनोद उपाध्याय की जब्तीकरण की कार्यवाही अभी प्रचलित है।

One thought on “5 माफियाओं की 1 अरब 16 करोड़ 69 लाख की संपति जब्त की गई

  1. Снятие запоя – это не только прекращение приема спиртных напитков, но и целый комплекс мероприятий, включающий очищение и восстановление организма, а также нормализацию общего состояния больного. В современных условиях наркологическая клиника может предложить вывод из запоя на дому, лечение запоя в стационаре, капельницу, детоксикацию, медикаментозный курс, психологическую поддержку, кодирование, реабилитацию и дальнейшее сопровождение семьи. Такой подход позволяет не просто вывести человека из тяжелого периода, а определить причины зависимости, подобрать индивидуально эффективное лечение алкоголизма и снизить вероятность повторного срыва.
    Подробнее можно узнать тут – анонимный вывод из запоя в анапе

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *