
काशीपुर। उत्तरकाशी में फंसे 41 मजदूरों की जिंदगी को सुरक्षित बाहर निकल आने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं रेस्क्यू टीम की मेहनत शासन-प्रशासन, डॉक्टर, और मजदूरों की कड़ी मेहनत और हिम्मत को नमन कर हर भारतवासी सभी ने 12 नवंबर सुबह से टनल में फंसे हुए मजदूरों को लगभग 17 दिनों बाद मंगलवार को सकुशल बाहर निकल जाने पर भगवान का धन्यवाद कर रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा नगर मंडल द्वारा नागनाथ मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई, जिसमें प्रदेश मंत्री गुरूविंदर सिंह चंडोक, नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल, ज़िला महामंत्री मोहन सिंह बिष्ट मंडल, महामंत्री विपिन अरोरा, महिला मोर्चा अध्यक्ष वैशाली गुप्ता सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।