Aaj Ki Kiran

29.12 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Spread the love



काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में चलाये जा रहे नशे के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर उसका एनडीपीएस एक्ट के तहत चालान कर न्यायालय में पेश किया है।
एसपी कार्यालय में घटना की विस्तृत जानकारी देते हुए एसपी अभय सिंह ने बताया कि बांसफौड़ान चौकी प्रभारी अशोक कांडपाल व टांडा उज्जैन चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मनोज जोशी के द्वारा संयुक्त कार्यवाही के दौरान मौहल्ला अल्लीखां अन्तर्गत कब्रिस्तान के पास बनी कालौनी में खाली प्लाट से 29.12 ग्राम स्मैक के साथ मोनिस पुत्र मौ. रहीस निवासी काली बस्ती को गिरफ्तार किया कर उसके खिलाफ  8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। एसपी श्री सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त पर पहले भी एनडीपीएस एक्ट के दो मामले दर्ज हैं। उसका और आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूडी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप मिश्रा, बांसफोड़ान चौकी प्रभारी अशोक काण्डपाल,  टांडा उज्जैन चौकी प्रभारी मनोज जोशी, हेड कांस्टेबल देवेन्द्र पाण्डेय, जगदीश भट्ट थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *