
काशीपुर। लंबे समय से लंबित मुद्दों का निस्तारण न होने पर 20 मई को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बन्द का आह्वान करने हेतु एक ज्ञापन कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर सोसाइटी ने एसडीएम को ज्ञापन दिया है।
ज्ञापन में कहा कि अवैध ई-फार्मेसी संचालन एवं 28 अगस्त 2018 की अधिसूचना जीएसआर 817 ई की वापसी, बड़े कॉरपोरेट्स द्वारा प्रीडेटरी मूल्य निर्धारण, जीएसआर 2020 ई 26 मार्च 2020 अधिसूचना की वापसी, अवैध ई फार्मेसियों की अनियंत्रित वृ(ि तथा बड़े कॉरपोरेटस द्वारा प्रेडेटोरी मूल्य निर्धारण की प्रवृत्तियां स्थापित औषधि वितरण प्रणाली को गंभीर रूप से प्रभावित कर रही हैं। ये परिस्थितियां न केवल छोटे एवं मध्यम केमिस्ट्स के अस्तित्व के लिए खतरा हैं बल्कि निम्न कारणों से जन स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर जोखिम उत्पन्न करती हैं। नकली एवं अनुचित भंडार वाली दबाव का जोखिम, एंटीमाइक्रोबियल रेजीस्टैंस एएमआर का बढ़ता खतरा आदि मांगों को लेकर 20 मई को एक दिवसीय प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी बंद को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में योगेश बिश्नोई, दीपक अग्रवाल, पंकज मदान, सुरेंद्र मिगलानी, हाजी रईस अहमद, दीपेंद्र चौहान, नूतन शंकर नागर आदि।
