वाराणसी । मां ने ही रुपयों के लालच में आकर अपनी ही बच्ची की शादी राजस्थान के अलवर के लोकेश पंडित से कर दी।
किशोरी की तहरीर पर भेलूपुर पुलिस ने मां के साथ ही पति लोकेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बालिका को वन स्टाप सेंटर में रखा गया है। वह अब पति और अपनी मां के साथ नहीं रहना चाहती। भेलूपुर थाना क्षेत्र के खोजवां इलाके की किशोरी ने तहरीर में बताया है कि मां व पिता साड़ी की दुकान पर काम करते थे। इसी साल छह जून को उसकी मां ने जबरदस्ती उसकी शादी कर दी। उसकी उम्र अभी 15 साल है। राजस्थान के अलवर निवासी लोकेश पंडित से उसकी शादी करा दी गई। लोकेश पंडित की उम्र करीब 45 साल है। शादी के बाद भी वह जाने को तैयार न थी लेकिन मां ने जबरदस्ती भेज दिया। बताया कि उसके पिता कैंसर से पीड़ित हैं और अलीगढ़ में रहते हैं। बीते दिनों पति अलवर से उसे लेकर वाराणसी आया था। किसी आयोजन में शामिल होने की बात कहकर उसे लाया गया था। वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर आते ही किशोरी उसका साथ छुड़ाकर भाग निकली। वहां आसपास के लोगों की मदद से चाइल्ड लाइन पहुंची। इसके बाद उसे बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया गया। फिर उसने थाने में तहरीर दी। बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष ने बताया कि वह अपनी मां के बजाय पिता के साथ रहना चाहती है। चूंकि उसे डर है कि मां फिर से उसे राजस्थान भेज देगी।

Chơi thử tại pikashow app vài hôm thấy tốc độ tải game nhanh hơn mình nghĩ. TONY09-03