Aaj Ki Kiran

10 दिवसीय लघु व्यक्तित्व विकास शिविर का समापन

Spread the love




काशीपुर। ग्राम टीला में 10 दिवसीय लघु व्यक्तित्व विकास शिविर का विधिवत समापन किया गया, जिसमंे मुख्य अतिथि सायरा बानो उत्तराखंड सरकार मे राज्य मंत्री व उपाध्यक्ष महिला आयोग, डॉ. अक्षत चौहान सह प्रांत संपर्क प्रमुख आरएसएस  उत्तराखंड, संजीव कुमार एचआर हेड सूर्या रोशनी काशीपुर, मेजर स्वतंत्र देव मिश्रा वरिष्ठ समाजसेवी रहे।
मुख्य अतिथि सायरा बानो ने बच्चों को शिविर संपन्न करने की शुभकामनाएं दी और कहा कि विश्वास दिलाती हूं की सूर्या फाउंडेशन के कार्यक्रम में आगे भी आती रहूंगी। डॉ. अक्षय चौहान ने भारत माता हम सभी के लिए अपनी माता के समान है। संजीव कुमार ने सूर्या फाउंडेशन के 18 राज्यों में किस प्रकार कार्य करती है उसका वर्णन किया। मेजर स्वतंत्र देव मिश्रा ने बच्चों को प्रतियोगिता के बारे में बताया कि स्थान प्राप्त करना से ज्यादा प्रतियोगिता में भाग लेना महत्वपूर्ण है क्योंकि हम कुछ ना कुछ सीखते हैं चाहे हम जीते या हारे। संचालन कर रहे हिमांशु ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भरत शाह, सुनील कुमार, गौरव कुमार, सचिन कुमार, प्रशांत कुमार, शिवम, कनक, कोमल, सिमरन आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *