काशीपुर। इंडियन हेल्थ सेंटर एक अनोखा प्रयास है जहां देश के वरिष्ठ विशेषज्ञ और अन्य डॉक्टर टेलीमेडिसिन के द्वारा काशीपुर की जनता को परामर्श दिया जा हैं।ं
कलीन एंड ग्रीन फाउंडेशन द्वारा इंडियन हेल्थ सेंटर के साथ एक कैंप लगाया गया, जिसमें लोगों ने अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता दिखाते हुए बढ़ चढ़कर भाग लिया। शिविर में बीपी, शुगर के अलावा कई और जांच की गईं तथा महिलाओं से संबंधित भी जांचें की गयी। डॉ. सुधा पाटनी, डॉ. यशपाल रावत, फिजिशियन डॉ. अमनदीप सिंह ने मरीजों को परामर्श दिया। काशीपुर क्लीन एंड ग्रीन फाउंडेशन से अध्यक्ष सर्वेश बंसल, गौरव गुप्ता, वीरेंद्र, शशिकांत गुप्ता, अशोक चावला, विनोद शर्मा, अनुज विश्नोई, अर्चना लोहानी, गीता चौहान, गौरव गुप्ता, केशव सिंह, आरती शर्मा, हनी पैथ लैब से ललित मोहन शर्मा ने शिविर में सहयोग दिया।
