हाईसकूल व इण्टरमीडिएट की वरीयता सूची में स्थान पाने वाले विद्यार्थी समानित

काशीपुर। तुलाराम राजाराम सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज में आज वर्ष 2025-26 हाईसकूल और इण्टरमीडिएट की परीक्षा में बोर्ड वरीयता सूची में स्थान पाने वाले मेधावी छात्रों को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, खण्ड शिक्षा अधिकारी धीरज साहू, विद्यालय के अध्यक्ष एसपी गुप्ता, प्रबन्धक जीडी मठपाल, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह जीना तथा प्रबन्ध समिति के सदस्य महेश चन्द्र शर्मा, ईश्वर चन्द्र गुप्ता, वर्मा जी, जेपी अग्रवाल, आनन्द कुमार शर्मा, महानन्द और नीरज अग्रवाल उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में मेधावी छात्र/छात्राओं के अभिभावकों ने भी भाग लिया। विधायक चीमा ने विद्यार्थियों को अपने जीवन में ईमानदारी, मेहनत और लगन से काम करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी ने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से चर्चा की। वरीयता सूची में स्थान प्राप्त करने वाले 6 छात्र/छात्राओं को 2100 रूपये सम्मान राशि और प्रबन्ध समिति की ओर से विद्यालय शुल्क में 40 प्रतिशत छूट दी गई।
