स्पोर्ट्स स्टेडियम में विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से हुआ विशाल योग महोत्सव का आयोजन

काशीपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में केवीएस प्रीमियर ग्रुप, भारतीय खेल प्राधिकरण, रोटरी क्लब काशीपुर एवं महिला पतंजलि योग समिति काशीपुर द्वारा आयोजित विशाल योग शिविर में महापौर दीपक बाली ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। महापौर दीपक बाली ने कहा कि इस वर्ष की थीम ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ हमें स्वस्थ, संतुलित व सुखी जीवन का संदेश देता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अथक प्रयासों के चलते 11 दिसंबर 2014 को भारतीय योग को अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिली और संयुक्त राष्ट्र महासभा के 177 देशों ने योग को स्वीकृति दे दी थी जिसके चलते आज अर्थात 21 जून को योग पूरी दुनिया में मनाया जाता है और करोड़ों लोगों के स्वस्थ जीवन का आधार है। इस अवसर पर महापौर ने सभी आयोजकों को इस सफल आयोजन हेतु बधाई दी। योग दिवस के इस अंतर्राष्ट्रीय पावन अवसर पर केवीएस प्रीमियर ग्रुप केएमडी देवेंद्र अग्रवाल, रेखा जिंदल, बी.पी. गोयल, महिला पतंजलि योग समिति की राज्य कार्यकारिणी सदस्य कमला, एसपी स्वप्न किशोर, एसडीएम अभय प्रताप सिंह, पूर्व मेयर श्रीमती उषा चौधरी, राज मेहरोत्रा, सुमित अग्रवाल समेत शहर के तमाम गणमान्य एवं भारी संख्या में आमजन स्त्री पुरुष विभिन्न स्कूलों के बच्चे एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे और योग किया।
