Aaj Ki Kiran

सोमवती अमावस्या पर श्री राम ग्रुप ने किया शरबत वितरण

Spread the love

सोमवती अमावस्या पर श्री राम ग्रुप ने किया शरबत वितरण

सोमवती अमावस्या पर श्री राम ग्रुप ने किया शरबत वितरण
सोमवती अमावस्या पर श्री राम ग्रुप ने किया शरबत वितरण

काशीपुर। सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर भीषण गर्मी और तेज धूप से लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से काशीपुर के श्री राम ग्रुप द्वारा मोहल्ला कटरामालियान में भाजपा नेता राजकुमार यादव की प्रतिष्ठान के सामने शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्र(ालुओं, राहगीरों, व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर शरबत ग्रहण किया। संस्था द्वारा आयोजित इस सेवा कार्य की क्षेत्रवासियों ने सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया। संस्था के अध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह गोले ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं, व्यापारियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर आचार्य महेंद्र सिंह गोले, मनोज पंत, अनूप गुप्ता, सोमलता शर्मा, पूर्व पार्षद कविता यादव, राजकुमार यादव, राजीव सक्सेना, तरुण लोहनी, एडवोकेट जतिन यादव, कौशल किशोर पंत, पंकज पंत, संजय गुप्ता, नारायण दास, जितेंद्र वर्मा, विनोद पंत, सुनील शर्मा, मनोज जोशी, सुदामा लाल कश्यप सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।