सोनू चड्डा के निधन पर गणमान्यों ने जताया शोक

Spread the love

सोनू चड्डा के निधन पर गणमान्यों ने जताया शोक

 

सोनू चड्डा के निधन पर गणमान्यों ने जताया शोक
सोनू चड्डा के निधन पर गणमान्यों ने जताया शोक

काशीपुर। सांध्य दैनिक मंगलभूमि टाइम्स के संपादक जसपाल सिंह चड्डा के बड़े पुत्र गुरप्रीत सिंह चड्डा उर्फ सोनू चड्डा का हृदयगति रूकने से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलने पर पूरा नगर शोकमय हो गया। तमाम गणमान्य व्यक्तियों ने उनके आवास व शमशानघाट पर पहुंचकर उन्हें अंतिम विदाई दी।
करीब 42 वर्षीय सोनू चड्डा को आज तड़के करीब 3 बजे अचानक हार्ट अटैक हो गया। परिजन तत्काल मुरादाबाद रोड स्थित केवीआर अस्पताल ले गए, जहां उनकी मृत्यु हो गई। यह समाचार जिसे भी मिला वह स्तब्ध रह गया। बता दें कि बेहद ही मिलनसार, मृदुभाषी और हंसमुख स्वभाव के व्यक्ति थे। आज सायं लगभग साढ़े चार बजे स्थानीय शमशानघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन पर क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, निवर्तमान मेयर उषा चौधरी,  राम मेहरोत्रा, दीपक बाली, आशीष गुप्ता, गुरविंदर सिंह चंडोक, खिलेन्द्र चौधरी, आशीष अरोरा बॉबी,  प्रभात साहनी, मनोज जग्गा, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, गौतम मेहरोत्रा, अर्पित मेहरोत्रा, जितेन्द्र सरस्वती, शैलेन्द्र कुमार मिश्रा, अमरीश अग्रवाल, अभिषेक गोयल, संदीप सहगल एडवोकेट, मनोज जग्गा, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों, मीडिया कर्मियों, उद्योगपतियों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने गहरी शोक संवेदना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hello