काशीपुर। सूर्या फाउंडेशन आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत गांव हरियावाला में चल रही सात दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में हेमंत शर्मा सूर्या फाउंडेशन के वाइस चेयरमैन, विशिष्ट अतिथि संजीव कुमार वरिष्ठ महाप्रबंधक सूर्या रोशनी लिमिटेड काशीपुर, कार्यक्रम अध्यक्ष उपेन्द्र शर्मा पूर्व चेयरमैन मंडी समिति उपस्थित रहे। संचालन सूर्या फाउंडेशन के क्षेत्र प्रमुख नीतिश कुमार ने किया गया। मुख्य अतिथि हेमंत शर्मा ने बताया कि हमारे जीवन में खेलकूद का बहुत ही महत्व है। खेलकूद से हमारे शारीरिक और मानसिक शक्ति में असीम वृ(ि होती है। खेलकूद से बच्चों में नेतृत्व का क्षमता का विकास होता है। विशिष्ट अतिथि संजीव कुमार ने बताया कि खेलकूद के माध्यम से हमारा मनोरंजन एवं व्यायाम हो जाता है जिससे हमारा शरीर स्वस्थ और फुर्तीला बनता है। खेलकूद प्रतियोगिता में कुल 10 गांवों ने सहभागिता निभाई। इन सभी गांव से क्रिकेट, वाॅलीबाॅल, कबड्डी, दौड़, सूर्या नमस्कार, निम्बू चम्मच दौड़, रस्साकस्सी जैसी प्रतियोगिता में कुल 465 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें विजेता टीम और उप विजेता टीम को पुरूस्कार दिया गया। इस मौके सूर्या फाउंडेशन सिंह भरत शाह, हिमांशु, जेएफसी, सुनील, रणधीर सिंह सैनी, विश्वराज, सौरव, विकास, रवि, प्रीतम शुभम,नेहा, सचिन गौरव आदि उपस्थित रहे।
