Aaj Ki Kiran

सीएम धामी ने किया मां मंशा देवी की शोभायात्रा का शुभारंभ

Spread the love



काशीपुर। उत्तर भारत की ऐतिहासिक श्री मां मन्सा देवीजी की 50वीं भव्य विशाल शोभा यात्रा स्वर्ण महोत्सव के रूप आज धूमधाम से निकाली जा रही है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज महाष्टमी के दिन काशीपुर स्थित मां मनसा देवी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद ज्योति प्रज्जवलित कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रदेश की खुशहाली एवं चहुमुंखी विकास के लिए माँ मनसा देवी से प्रार्थना की।
बताते चलें कि पिछले दो वर्षों से कोरोना वैश्विक महामारी के चलते इस शोभायात्रा का आयोजन सूक्ष्म तरीके से किया गया। इस वर्ष समिति शोभायात्रा का स्वर्ण महोत्सव मना रही है। दिल्ली, यूपी, पानीपत के अलावा बिहार की लाइटें श्र(ालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हैं। इस दौरान मेयर उषा चौधरी, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, शिव अरोरा, दीवान सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, अध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग मुकेश कुमार, उपाध्यक्ष उत्तराखंड राज्य महिला आयोग सायरा बानो, जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, राम मेहरोत्रा, सीमा चौहान, जिलाधिकारी युगल किशोर पंत एसएसपी मंजूनाथ टीसी मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह नगर आयुक्त विवेक राय, उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह के अलावा विकास शर्मा खुट्टू, आशीष शर्मा खुट्टू, राजेंद्र माहेश्वरी, विशाल रूहेला, प्रभात साहनी, हिमांशु अरोरा, लवीश अरोरा, शोभित शर्मा, सोहन लाल, शंकर पेन्टर, अनुज शर्मा, मुकुल मानव, हरीश अरोरा, समेत मां मन्सा देवी यूथ क्लब के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्र(ालु शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *