https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

साईं मंदिर से चांदी की मूर्तियां चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार

Spread the love

साईं मंदिर से चांदी की मूर्तियां चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार

साईं मंदिर से चांदी की मूर्तियां चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार
साईं मंदिर से चांदी की मूर्तियां चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार

काशीपुर। कुंडेश्वरी रोड स्थित साईं मंदिर से बीते सितम्बर माह में चांदी की मूर्तियां चोरी होने की वारदात का खुलासा करते हुए घटना में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से करीब 65 हजार रुपये कीमत की चांदी के कटे हुए टुकड़े और 20 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। वहीं, वारदात में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विदित हो कि बीती 12 सितंबर की रात अज्ञात चोरों ने कुंडेश्वरी रोड स्थित साईं मंदिर से चांदी की मूर्तियां चोरी कर ली थीं। इस मामले में मंदिर से जुड़े मनोज ऐरी की तहरीर पर 16 सितंबर को काशीपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था।  जांच के दौरान पुलिस ने मुरादाबाद, हापुड़ और दिल्ली तक करीब 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का अवलोकन किया। सीसीटीवी फुटेज में संदिग्धों की एक केटीएम ड्यूक बाइक घटनास्थल के आसपास आती-जाती दिखाई दी। इसके बाद पुलिस ने बाइक का नंबर ट्रेस कर संदिग्धों की तलाश तेज कर दी। लगातार सुराग जुटाने के बाद पुलिस ने 18 नवंबर को त्रिलोक सिंह उर्फ शौले को कुंडा थाना क्षेत्र में हाईवे को जोड़ने वाली सर्विस रोड के किनारे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से मेरठ जिले के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है और वर्तमान में दिल्ली में रह रहा था। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने अपने एक अन्य साथी के साथ मंदिर में चोरी करने और चोरी की संपत्ति को आपस में बांटने की बात स्वीकार की है। आरोपी ने यह भी बताया कि चोरी का तीसरा हिस्सा मंदिर की रेकी करवाने वाले व्यक्ति को दिया जाना था। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ गदरपुर, दिल्ली और बिहार में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा दिल्ली और हरियाणा में भी उसके खिलाफ अन्य मुकदमे होने की जानकारी मिली है, जिनका विवरण जुटाया जा रहा है। घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।