सरकार के 03 वर्ष पूर्ण होने पर ’’जन सेवा थीम’’ पर रूद्रपुर गांधी पार्क में वृह्द बहुद्देशीय व चिकित्सा शिविर का आयोजित

रूद्रपुर (सू0वि0)- सरकार के 03 वर्ष पूर्ण होने पर ’’जन सेवा थीम’’ पर रूद्रपुर गांधी पार्क में वृह्द बहुद्देशीय व चिकित्सा शिविर का आयोजित हुआ। बहुद्देशीय व चिकित्सा शिविर का सूबे के कृषि, कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास/जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया। मा0 मंत्री ने बहुद्देशीय व चिकित्सा शिविर एवं स्टांलो का निरीक्षण कर स्टांलों की सराहना भी की। चिकित्सा शिविर में मा0 मंत्री ने स्वयं स्वास्थ्य परीक्षण कराया। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरित किया गया व सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित ’’सेवा, सुशासन और विकास के 3 वर्ष’’ पुस्तक का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में सभी के द्वारा मा0 मुख्यमंत्री का सजीव प्रसारण देखा गया।
माननीय मंत्री ने जनता को सम्बोधित करते हुए सरकार के सेवा सुशासन और विकास के 3 वर्ष पूर्ण होने पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई दी। उन्होने कहा कि प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं के अनुरूप हमारा राज्य मा० मुख्यमंत्री, श्री पुष्कर सिंह धामी जी के विजन ’’सबका साथ, सबका विकास एवं सबका विश्वास’’ की भावना से विकास के पथ पर चल रहा है। हमारी सरकार उत्तराखण्ड को हर क्षेत्र में आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना है और हम इस दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। वर्ष 2022 से 2025 तक विकास के तीन स्वर्णिम वर्षों में हमारी सरकार द्वारा प्रदेश में बहुप्रतीक्षित विकास के कार्यों को धरातल पर उतारा है। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पहला राज्य होने का गौरव उत्तराखण्ड को प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया, जो हमारे राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि नीति आयोग द्वारा जारी सतत विकास लक्ष्यों की सूची में उत्तराखण्ड ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। श्री जोशी ने कहा कि हमारी सरकार के प्रयासों से बेरोजगारी दर में उत्तराखण्ड में 4.4 प्रतिशत की कमी आयी है, जिससे युवाओं को बेरोजगारी से राहत मिली है।
माननीय मंत्री ने कहा कि हमारा राज्य ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, स्टार्ट अप और इनोवेशन समेत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। सरकार द्वारा लिए गए कई ऐतिहासिक फैसले अन्य राज्यों के लिए भी अनुकरणीय मॉडल बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहली बार बजट का आकार एक लाख करोड़ के पार पहुंचा है। मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना को कैबिनेट में मंजूरी दी गयी है। उन्होने कहा हमारी सरकार ने यूसीसी लागू किया जो देश मंे नजीर बन गया है। उन्होने कहा सख्त नकल विरोधी कानून, जन भावनाओं के अनुरूप भू-कानून लाकर सरकार ने एतिहासिक कार्य किये है। उन्होंने कहा कि धामी सरकार में जनपद ऊधमसिंह नगर ने भी अनेकों उपलब्धियाँ हासिल की है, उन्होंने बताया कि जनपद ऊधम सिंह नगर में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु लखपति दीदी कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद में 27,285 महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य है, जिसके सापेक्ष 27,205 महिलाओं को लखपति बना दिया गया है। उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के दृष्टिगत किच्छा में एम्स सेटेलाईट सेन्टर का निर्माण किया जा रहा है। पन्तनगर एयरपोर्ट को विस्तारित करते हुए ग्रीन इन्टरनेशनल एयरपोर्ट के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला योजना वित्तीय वर्ष 2024-25 में रू0 74.20 करोड की धनराशि जनपद को अवमुक्त की गयी है, जिसका उपयोग जन कल्याणकारी कार्यों में किया गया है। काशीपुर में मल्टीलेवल कार
पार्किंग स्वीकृत हो चुका है, जिसकी क्षमता 250 वाहन पार्किंग की है। उन्होंने कहा कि रूद्रपुर बाईपास सड़क का कार्य शुरू हो चुका है, बाईपास बन जाने से रूद्रपुर शहर में जाम से राहत मिल पायेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत योजना प्रारम्भ से अभी तक जनपद में 10,928 आवासों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लाभार्थियों को लाभान्वित किया जा चुका है तथा प्रधानमंत्री जनमन कार्यक्रम के अन्तर्गत 819 आवासों का निर्माण कार्य पूर्ण करा लिया गया है।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा, महापौर विकास शर्मा, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने पर सभी को बधाई दी। उन्होने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में एतिहासिक कार्य कर पूरे देश में उत्तराखण्ड का नाम रोशन किया है। उन्होने स्वच्छ, सशक्त शासन-प्रशासन देने के लिए मुख्यमंत्री धामी सरकार का अभार व्यक्त किया व सरकार द्वारा किये गये कार्यो का विस्तृत जानकारिया दी।
बहुद्देशीय एवं चिकित्सा शिविर में 03 आयुषमान कार्ड, 03 यूनिट रक्दान, 107 ओपीडी, 87 जांचे, 42 टीबी जांच, होमोपैथिक विभाग द्वारा 57, आयुर्वेदिक विभाग द्वारा 59 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण कर औषधी वितरण, बाल विकास द्वारा 07 महिलाओं का महालक्ष्मी किट वितरित किया गया, उद्योग विभाग द्वारा 20 लोगों को, समाज कल्याण विभाग द्वारा 06 लोगों को ट्राई साइकिल, कृषि विभाग द्वारा 35 किसानो जानकारियां दी गयी।
कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, सुनील ठुकराल, सुरेश कोली, पारस चुघ, पवन खनिजा सहित जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकान्त मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, वीसी जय किशन, अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी, पंकज उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल, उप नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, ओसी गौरव पाण्डेय, सीएमओ डॉ0 केके अग्रवाल, मुख्य शिक्ष अधिकारी केएस रावत, मुख्य उद्यान अधिकारी प्रभाकर सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ0 अभय सक्सेना, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 आशुतोष जोशी, जिला कार्यक्रम अधिकारी मुकुल चौधरी, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्ध, जिला प्रोवेशन अधिकारी व्योमा जैन सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि व जनता मौजूद थी।

I genuinely enjoyed reading through your perspective on this, as it is always beneficial to encounter clearly expressed thoughts that provide a simple and concise overview of the subject matter without being overly biased.
online casino canada
This article provided exactly the kind of direct information I was hoping to find today. Your objective breakdown of the facts makes the whole subject highly accessible.
VENDEN VIDEOS DE DESNUDOS EN ONLYFANS Y PORNHUB