Aaj Ki Kiran

सपा प्रत्याशी बलजिंदर सिंह ने दिया कांग्रेस को समर्थन

Spread the love




काशीपुर। कांग्रेस प्रत्याशी नरेन्द्र चन्द सिंह को लगातार मिलते आ रहे समर्थन के क्रम में एक कड़ी और जुड़ गई है। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी बलजिंदर सिंह ने अपने सैकड़ों समर्थकों समेत कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर काशीपुर विधानसभा सीट पर अब तक मजबूत होती आ रही कांग्रेस को और मजबूत कर दिया है। काशीपुर में रामनगर रोड स्थित किसान कांग्रेस के महानगर कार्यालय में कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र चंद्र सिंह की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी के काशीपुर महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल, किसान कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष शशांक सिंह और अन्य वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने बलजिंदर सिंह को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। इस मौके पर
समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी बलजिंदर सिंह ने कहा कि भाजपा ने किसानों के साथ अत्याचार किया। उसके बाद ही उन्होंने राजनीति का रूख किया। उन्होंने कहा मैं जहां भी रहा किसान भाइयों का अपार समर्थन मिला। उन्होंने कहा कि किसानों के हित में उन्होंने यह निर्णय लिया है। किसानों
को मान सम्मान कांग्रेस पार्टी में ही मिल रहा है। क्षेत्रीय विधायक हरभजन सिंह चीमा पर निशाना साधते हुए बलजिंदर सिंह ने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान विधायक चीमा ने किसानों को किसान न कहकर किसानों का अपमान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *