Aaj Ki Kiran

सपाईयों ने हवनकर की मुलायम के जल्द स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना

Spread the love

बाजपुर 9 अक्टूबर- समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर सपा यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरविन्द यादव की अगुवाई में नगर के मौ. बाँकेनगर स्थित संकटमोचन श्री बालाजी घाटा मंदिर पर हवन कर समाजवादी पार्टी के संरक्षक, पूर्व रक्षा मंत्री व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जल्द स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान सपाईयों ने श्री हनुतान चालीसा पाठ भी किया। यहाँ बता दें कि मुलायम सिंह यादव का स्वास्थ्य पिछले एक सप्ताह से खराब है और वह गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। हवन के दौरान समाजवादी पार्टी यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरविंद यादव, अमित कुमार, उज्ज्वल सिंह, दबेर, राहुल यादव, विशाल यादव, आदर्श, गोलू, शिवम् सिंह आदि सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। हवन मंदिर पुजारी पं. प्रशान्त पाण्डेय द्वारा सम्पन्न करवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *