सनातन धर्म पर कांग्रेस की टिप्पणी सहन नहीं करेगी जनता: विकास भगत

काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा अपने पिताजी का श्रा( करने पर कांग्रेस के कुछ नेताओं द्वारा की गई टिप्पणी पर आक्रोश व्यक्त करते हुए भाजपा प्रवक्ता विकास भगत ने कहा कि कांग्रेस लगातार सनातन धर्म पर आक्रमण करती आ रही है। सनातन धर्म के जो भी संस्कार होते हैं कांग्रेस उनके ऊपर लगातार कटाक्ष करती रही है, जो कि बिल्कुल भी सहनीय नहीं है। श्री भगत आज यहां भाजपा जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माताजी के बारे में भी कांग्रेस ने अशोभनीय बोल बोले थे। इस बार कांग्रेस ने हमारे मुख्यमंत्री श्री धामी के पिताजी के श्रा( के बार में टिप्पणी की है, जोे किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इस पर तुरंत माफी मांगनी चाहिए। नहीं तो सनातनी जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को अपनी हार साफ दिखाई दे रही है। इसलिए उसने अपना प्रपंच शुरू कर दिया है। इन सब बातों का जबाव जनता आने वाले चुनाव में देगी। उन्होंने कहा कि धामी सरकार लगातार विकास कार्य कर रही है, जिससे कांग्रेस हताश है और उल्टी-सीधी बयानबाजी कर रही है। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष मनोजपाल, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, सुशील शर्मा, सृष्टि आहूजा बंसल, अमित मनचंदा, डॉक्टर गिरीश तिवारी, सर्वेश शर्मा शशि आदि भाजपाई मौजूद थे।
