https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

सत्येंद्र चंद्र गुड़िया लॉ कॉलेज में वर्कशॉप का आयोजन किया

Spread the love

सत्येंद्र चंद्र गुड़िया लॉ कॉलेज में वर्कशॉप का आयोजन किया

सत्येंद्र चंद्र गुड़िया लॉ कॉलेज में वर्कशॉप का आयोजन किया
सत्येंद्र चंद्र गुड़िया लॉ कॉलेज में वर्कशॉप का आयोजन किया

काशीपुर। सत्येंद्र चन्द्र गुड़िया लॉ कॉलेज काशीपुर में उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी के विधि विभाग के संयोजक डॉ दीपांकुर जोशी द्वारा नई शिक्षा नीति और उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा संचालित मानव अधिकार में परास्नातक, सूचना के अधिकार विषय में सर्टिफिकेट प्रोग्राम, साइबर स्पेस व डेटा संरक्षण में सर्टिफिकेट प्रोग्राम आदि प्रोग्रामों के बारे में विस्तार से छात्रदृछात्राओं के साथ चर्चा की।
डॉ. दीपांकुर ने उक्त के सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया कि नई शिक्षा नीति 2020 के अनुसार छात्र एक पाठ्यक्रम के साथ साथ अन्य कोर्स भी कर सकते है। उन्होंने विभिन्न सर्टिफिकेट प्रोग्राम, डिप्लोमा पाठ्यक्रम आदि के महत्व के बारे में भी बताया। वहीं मानव अधिकार और अंतर्राष्ट्रीय विधि की सहायक प्राध्यापिका स्वाति उपाध्याय एवं अंशु जोशी ने उक्त पाठ्यक्रमों के बारे में यूनिट वाइज विवरण प्रस्तुत किया। उक्त कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन के उपरांत डॉ. नीरज आत्रेय प्रिंसिपल साइंटिस्ट आईआईपी देहरादून ;सदस्य एकेडमिक काउंसिल सत्येंद्र चन्द्र गुड़िया मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेजद्ध ने पुष्प गुच्छ प्रदान कर डॉ. दीपांकुर जोशी का स्वागत किया वहीं डॉ. दीप्ति भटनागर ने स्वाति उपाध्याय एवं आकांक्षा शर्मा ने अंशु जोशी को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। संचालन सहायक प्राध्यापिका मंजू उप्पल के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में पीके बक्शी निदेशक, डॉ. सुधीर दुबे रजिस्ट्रार, लॉ. फैकल्टी आशुतोष कुमार, आरडी शर्मा, भुवन केडियाल, पार्थ चतुर्वेदी, आकांक्षा बाठला आदि उपस्थित रहे।

One thought on “सत्येंद्र चंद्र गुड़िया लॉ कॉलेज में वर्कशॉप का आयोजन किया”

  1. Discover more about oral care at prodentim review and see what makes it stand out.
    Prodentim2026us.netlify.app stands out as a modern resource for those looking to understand oral wellness more easily.

    ## Section 2

    The key advantage of a site like this is its ability to gather information in one place.

    ## Section 3

    A site that reduces confusion can leave a stronger impression on careful readers.

    ## Section 4

    It unites a clear theme, a simple layout, and a comfortable reading experience.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *