Aaj Ki Kiran

संकल्प दिवस के रूप में मनाया सीएम धामी का जन्मदिन

Spread the love



काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन यहां नगर निगम सभागार में संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य सभा सांसद नरेश बंसल, वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी, विधायक त्रिलोक
सिंह चीमा, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, मेयर ऊषा चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया।
इस दौरान राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि हमारा यह संकल्प है कि देश को आगे बढ़ाना है और भ्रष्टाचार मुक्त शासन देंगे। उन्होंने कहा कि हर नागरिक व प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान दिया जायेगा। श्री बंसल ने कहा कि देश का हर दूसरा परिवार सेना से जुड़ा है। त्याग करने वाले सैनिकों का सम्मान करें। कार्यक्रम में भूतपूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर ईश्वर चन्द्र गुप्ता, गुरविंदर सिंह चण्डोक, गिरीश चन्द्र तिवारी, राजकुमार सेठी, रजत सि(ू, नरेश सक्सेना, पायल अग्रवाल, योगेश सैनी, मोहन सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *