काशीपुर। जय मां भारती संगठन द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन मां बाला सुंदरी मंदिर चैती मेला परिसर में जारी है। यह सात दिवसीय आयोजन 30 जनवरी को प्रारंभ हुआ था जो 6 फरवरी तक दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक चल रहा है।
कथा वाचक नितिन मोहन भारद्वाज द्वारा कथा में प्रतिदिन भगवान कृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया जा रहा है, जिसमें धर्म प्रेमी जनता बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है। इस दौरान जय मां भारती संगठन के राष्ट्रीय संयोजक एडवोकेट पंकज शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष पूजा शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव पुनीत शर्मा, सुनीता चैहान, चित्रा चैहान, रीना त्यागी, किरण, संजना कौशिक, मीनाक्षी कनक, सुनीता, गीता, अनुराधा, विशाखा, सीतादेवी, अमिता चैहान, देवकी शर्मा, सुनीता राजपूत, रेखा झा, उर्मिला दुबे, रुद्र प्रताप कौशिक, राजीव शर्मा, अशोक कुमार, दिनेश प्रजापति, के अलावा हजारों की संख्या में धर्म प्रेमी जनता ने भागवत कथा में सहवाग किया और राधे-राधे के नारों से कथा पंडाल गूंज उठा।