Aaj Ki Kiran

श्रीमती मुक्ता सिंह ने संयुक्त मजिस्ट्रेट से मुलाकात कर छोटे कारोबारियों को जगह देने का आग्रह किया

Spread the love

काशीपुर। कोरोना संक्रमण काल में बेरोजगार होने के बाद धीरे-धीरे पटरी पर आए छोटे कारोबारियों के अतिक्रमण के नाम पर उजड़ने की मंशा को भांप कर आज पूर्व मेयर प्रत्याशी एवं कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती मुक्ता सिंह ने संयुक्त मजिस्ट्रेट श्रीमती आकांक्षा वर्मा से मुलाकात कर छोटे कारोबारियों को नगर निगम के पार्क में जगह देने की व्यवस्था किए जाने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि मामले में समुचित कदम उठा जाने का आश्वासन मिला है। मंगलवार को संयुक्त मजिस्ट्रेट से मुलाकात कर मुक्ता सिंह ने उन्हें बताया कि कोरोना संक्रमण काल में सड़क किनारे बैठकर अपना कारोबार करने वाले लोगों के सामने रोजीरोटी का संकट गहरा गया था। कोविड कर्फ्यू में ढील मिलने के बाद इनका कामकाज धीरे-धीरे शुरू हुआ है। अब सुनने में आ रहा है कि प्रशासन अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही करने की तैयारी में है। ऐसे में फिर से इन छोटे कारोबारियों के सामने दो वक्त की रोटी कमाने की समस्या उत्पन्न हो जाएगी। इसे देखते हुए संयुक्त मजिस्ट्रेट से मुक्ता सिंह ने आग्रह किया कि उन्हें काम करने के लिए नगर निगम पार्क में जगह देने की व्यवस्था की जाए। साथ ही कहा कि वह अतिक्रमण हटाने का विरोध नहीं कर रही हैं, इतना चाहती हैं कि इससे किसी को नुकसान न पहुंचे।

2 thoughts on “श्रीमती मुक्ता सिंह ने संयुक्त मजिस्ट्रेट से मुलाकात कर छोटे कारोबारियों को जगह देने का आग्रह किया

  1. Discover more about oral care at prodentim chewable and see what makes it stand out.
    A clear website can make that search smoother and more efficient.

    ## Section 2

    When visitors do not need to jump between many sources, they save time and effort.

    ## Section 3

    In this way, presentation becomes just as important as the topic itself.

    ## Section 4

    It brings together a clear theme, a simple structure, and an easy reading experience.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *