शादी में फेर लेने बुलेट चलाकर पहुंची दुल्हन

Spread the love


बारां । बदलते जमाने में लड़कियां भी लड़कों से कम नजर नहीं आती हैं। समाज में लड़का और लड़की के बीच भेदभाव मिटता दिख रहा है। साथ ही अब रीति रिवाज भी बदलते नजर आ रहे हैं। ब्याह शादी अब केवल रीति रिवाजों में ही बंधकर नहीं रह गए हैं बल्कि ये एंजॉय और चर्चा में आने का साधन भी बन गए हैं। ऐसी ही एक शादी राजस्थान के कोटा संभाग के बारां जिले में हुई है जहां दुल्हन फेरे लेने के लिए बुलट चलाकर मंडप में पहुंची। दुल्हन के इस रूप को देखकर शादी समारोह में मौजूद लोग हैरान रह गए।
शादी छबड़ा में दो दिन पहले हुई है। इस शादी ने इलाके में खूब सुर्खियां बटोरी हैं। इस शादी के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहे हैं।  छबड़ा के चंद्रशेखर कॉलोनी निवासी दुल्हन कामेक्षा जांगिड़ ने अपने दूल्हे के साथ घोड़ी पर बैठकर निकासी निकाली। उसके अगले दिन दुल्हन बुलेट पर सवार होकर दूल्हे से शादी रचाने के लिए स्टेज पर पहुंची। इस दौरान दुल्हन ने काल चश्मा लगा रखा था। शादी के मंडप में दुल्हन की इस धमाकेदार एंट्री से मेहमान हैरान रह गए। वहां मौजूद मेहमानों ने दुल्हन के इस रूप के जमकर फोटो लिए और वीडियो बनाए। कामेक्षा की शादी छबड़ा के ही धननगर निवासी सुनील जांगिड़ से हुई है।  बहरहाल ये शादी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।  दरअसल पेशे से शिक्षक दुल्हन के पिता गोविंद जांगिड़ के कोई बेटा नहीं है। उनके चार बेटियां ही हैं। उन्होंने अपनी बेटियों का बेटों की तरह ही लालन-पालन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hello