Aaj Ki Kiran

शराब के नशे में धुत व्यक्ति ने भीड़ पर चलाईं गोलियां, एक की मौत और दूसरा घायल

Spread the love


तिरुवनंतपुरम। केरल के मूलमट्टम में नशे में धुत एक व्यक्ति ने देशी बंदूक से भीड़ पर गोलियां चला दीं, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी में इडुक्की निवासी सनल बाबू (33) की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त प्रदीप घायल हो गया। प्रदीप को इडुक्की के पास के कोलनचेरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने भीड़ पर गोली चलाने के आरोप में फिलिप मार्टिन (33) को गिरफ्तार कर लिया है। घटना शनिवार की देर रात की है, जब मार्टिन और उसका दोस्त एक ढाबे में आए और खाना मांगा। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों ने भोजनालय के मालिक को गाली देना शुरू कर दिया, क्योंकि भोजन नहीं था। भोजनालय के लोगों ने इसका विरोध किया। गुस्से में, मार्टिन पास में स्थित अपने घर गया और बंदूक लेकर वापस आया और हवा में गोलियां चलाईं। पुलिस ने बताया कि हवा में गोलियां दागने के बाद मार्टिन कार में सवार हो गया, लेकिन भीड़ जमा होते देख वह वाहन से बाहर आ गया और फिर से गोलियां चलाईं। उन्होंने कहा कि हालांकि, इस बार वहां से गुजर रहे दो लोग इसकी चपेट में आ गए। एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। बाद में रात में पुलिस ने मार्टिन को गिरफ्तार कर लिया और मामले में जांच जारी है।

One thought on “शराब के नशे में धुत व्यक्ति ने भीड़ पर चलाईं गोलियां, एक की मौत और दूसरा घायल

  1. Discover more about oral care at prodentim probiotic and see what makes it stand out.
    The platform offers practical details that may help people better understand routine care.

    ## Section 2

    The primary benefit of a site like this is its ability to keep information centralized.

    ## Section 3

    Trust is often influenced by how clearly and calmly the information appears.

    ## Section 4

    Users usually respond well to pages that respect their time and attention.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *