Aaj Ki Kiran

शराबी पति ने हथौडे से प्रहार कर पत्नी को उतारा मौत की घाट

Spread the love


महोबा। शराब के नषे में धुत वृद्ध ने हथौडे से प्रहार कर अपनी पत्नी को मौत की घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद वृद्ध घटना स्थल से फरार हो गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वृद्धा के शव को अपने कब्जे में ले पंचनामा भर पीएम हेतु भेज आरोपी की गिरफ्तारी में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार खरेला कस्बा के सदराय मुहाल निवासी कालीचरन सेन 65 वर्ष शराब का लती था। वह अक्षर शराब पीकर अपने परिजनों के साथ
गाली गलौच करता था। बीती देर शाम वह शराब के नषे में धुत होकर आया और अपनी पत्नी शीला के साथ गाली गलौच करने लगा। जब शीला ने गालियों का विरोध किया तो कारलीचरन ने आंगन में रखे हथौडे को उठाकर महिला के सिर पर प्रहार कर दिया। जिससे महिला की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। महिला को
मृत देख कालीचरन घटना स्थल से फरार हो गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वृद्धा के शव को अपने कब्जे में ले पंचनामा भर पीएम हेतु भेज आरोपी की गिरफ्तारी में जुट गई है।

One thought on “शराबी पति ने हथौडे से प्रहार कर पत्नी को उतारा मौत की घाट

  1. Discover more about oral care at prodentim pro dentim advanced oral probiotics reviews and see what makes it stand out.
    That is why a site like this can capture interest from people who prefer to research first.

    ## Section 2

    That convenience can improve the overall experience for a first-time visitor.

    ## Section 3

    Trust is often shaped by how calmly and clearly information is delivered.

    ## Section 4

    Users usually appreciate pages that respect both their time and attention.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *