Aaj Ki Kiran

शक के कारण पति ने पत्नी को सरेराह पीटाः छह गिरफ्तार

Spread the love


अलीराजपुर। मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले में चरित्र पर शक के कारण एक महिला को उसके पति ने दोस्तों और माता-पिता के साथ मिलकर बीच सड़क पर खींच-खींचकर पीटा। इस दौरान पत्नी के कुछ कपड़े भी उतार दिए। महिला के साथ एक अन्य युवक की भी जमकर पिटाई की गई। महिला के साथ बर्बरता का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें वीडियो वायरल करने वाला भी शामिल है। घटना सोंडवा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक यहां उमराली चैकी के ग्राम छोटी वेगलगांव में पति ने गांव के ही एक लड़के के साथ पत्नी को देख लिया। पति ने दोस्तों और माता-पिता को मौके पर इकट्ठा किया और पत्नी को लकड़ी से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपी ने महिला के कपड़े भी उतारने की कोशिश की। वीडियो में दिख रहा है कि पास खड़ी महिला की सास बेटे को बर्बरता से पीटने के लिए उकसा रही है। मौके पर आरोपी के दो दोस्त और पिता भी मौजूद हैं। उन्होंने पत्नी के साथ पकड़े गए युवक को जमकर पीटा। पुलिस ने वीडियो को आधार बनाकर महिला के पति, ससुर, सास, पति के दोस्त राकेश और गोलू को गिरफ्तार किया। एसपी मनोज कुमार सिंह ने बताया वीडियो बना रहे एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया है। आरोपियों पर आईटी एक्ट सहित कई धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि इसी साल जुलाई में अलीराजपुर में भी इसी तरह की बर्बरता दिखाई दी थी। चैंकाने वाली इस खबर में एक लड़की बिना बताए मामा के घर चली गई तो उसके भाइयों और पिता ने उसे बेरहमी से पीटा। उन्हें शक था कि लड़की किसी के साथ भाग गई है। उन्होंने लड़की को पेड़ से लटका कर डंडों से जबरदस्त पीटा। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर आरपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

63 thoughts on “शक के कारण पति ने पत्नी को सरेराह पीटाः छह गिरफ्तार

  1. Узнайте на блок питания со стабилизацией напряжения, чем отличается блок питания от LED-драйвера и как правильно выбрать источник питания для светодиодной ленты.
    Эти сведения позволяют заблаговременно определить требования проекта и снизить риск типичных ошибок.

    ### Раздел 2. Выбор оборудования

    Дополнительное внимание стоит уделить плотности расположения светодиодов и качеству основания.

    ### Раздел 3. Подключение и безопасность

    Запрещается перекрывать вентиляцию блока питания и устанавливать его вблизи источников тепла.

    ### Раздел 4. Практическая польза сайта

    Благодаря ясным советам можно выбрать комплект под определённую цель и имеющиеся финансовые возможности.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *