Aaj Ki Kiran

विभिन्न मामलों के तीन वारंटी गिरफ्तार

Spread the love



काशीपुर। विभिन्न मामलों में अदालत से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने ऑपरेशन क्रैक डाउन के तहत तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उप महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र एवं  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन क्रैक डाउन, एनबीडब्ल्यू व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अनुपालन में पुलिस ने अदालत से जारी वारंट के आधार पर आबकारी एक्ट की धारा 60 के मुकदमें में वारंटी नरेंद्र सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी भट्टा कालोनी कुंडेश्वरी, धारा 323/504/506 आईपीसी के मुकदमे में वारंटी दलजीत सिंह पुत्र चरण सिंह निवासी ग्राम जगतपुर कुंडेश्वरी  तथा धारा 379/411 आईपीसी के मुकदमें में वारंटी सतनाम उर्फ कली पुत्र पूरन सिंह निवासी गांधीनगर खत्ता, कुण्डेश्वरी को गिरफ्तार कर लिया। वारंटियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कुण्डेश्वरी चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह, कांस्टेबल मुकेश कुमार,किशोर फर्त्याल व गजेंद्र गिरी शामिल थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *