https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

चौकी प्रभारी पर लगाया बेवजह पीटने का आरोप

Spread the love



काशीपुर। एक ढाबा स्वामी ने ढाबे पर काम करने वाले दो युवकों के साथ पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली प्रभारी से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है।
मुरादाबाद रोड जसपुर बस स्टैंड के नजदीक सुशीला होटल के सामने प्रशांत पंडित का शिवा नाम से ढाबा है, ढाबे पर चंदन व जोगिंदर नाम के दो युवक काम करते हैं। प्रशांत पंडित ने आज अपने करीब एक दर्जन साथियों के साथ कोतवाली पहुंचकर कोतवाली प्रभारी को बताया कि बीती रात्रि बांसफोड़ान पुलिस चौकी प्रभारी ने ढाबे पर काम कर रहे चंदन व जोगिंदर को बिना किसी कारण मारा पीटा तथा थाने ले आए उसके बाद थाने में मौजूद एक अन्य पुलिसकर्मी ने भी उनके साथ मारपीट की तथा बाद में उनका मेडिकल परीक्षण कराकर चालान काटकर छोड़ दिया। प्रशांत पंडित ने कोतवाल को बताया कि किसी भी पुलिसकर्मी को इस तरह मारने का अधिकार नहीं है। उन्होंने चौकी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रभात साहनी, पुलकित सेठी आदि लोग थे।

One thought on “चौकी प्रभारी पर लगाया बेवजह पीटने का आरोप”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *