बाजपुर – बार कौंसिल ऑल उत्तराखण्ड के दिशा निर्देशानुसार इंसानियत, मानवता तथा न्यायिक अधिकारियों के व्यवहार को लेकर बाजपुर बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों से विरत रहते हुए कोर्ट परिसर में धरना दिया। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेन्द्र शर्मा, सोहन लाल गोयल, बाजपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवराज सिंह राणा, सचिव विजय गर्ग, उपाध्यक्ष प्रेम सिंह सागर, उपसचिव मौ. युसुफ, कोषाध्यक्ष सूरज प्रकाश शर्मा, पुस्तकालय अध्यक्ष फिरासत अली, ऑडिटर कृष्णा सिंह, प्रेस प्रवक्ता हीरा शर्मा, सदस्य दिनेश चन्द्र शर्मा, सज्जाद अली, गीता, अजीम अहमद, कुलवन्त उप्पल, रमेश नाथ, विकास कश्यप, भुवन चन्द्र जोशी, राजीव बंसल, विवेक चौबे, मोहन चन्द्र पाण्डेय आदि थे।