Aaj Ki Kiran

मुख्यमंत्री ने किया पुस्तक आर्टिफिशियल इन्टेलिजेंस आॅफ जियो साइंटिस्ट का विमोचन

Spread the love

 
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जीएमएस रोड स्थित वाडिया हिमालयन भूविज्ञान संस्थान में फेडरेशन आॅफ इण्डियन जियो साइंसेज एसोसिएशन के तृतीय त्रैवार्षिक सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने एसोसिएशन द्वारा सतत विकास के लिए भविष्य में किए जाने वाले प्रयासों पर आधारित पुस्तक एवं वाडिया संस्थान के निदेशक डा. कालाचंद सांई द्वारा लिखी गई पुस्तक आर्टिफिशियल इन्टेलिजेंस आॅफ जियो साइंटिस्ट का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि देवभूमि में आयोजित हो रहे इस सम्मेलन में देशभर से वैज्ञानिक एकत्र हुए हैं। इस सम्मलेन में जो विचार मंथन किया जाएगा उससे सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के लिए अमृत जरूर निकलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की प्राकृतिक संपदा एवं जैव विविधता पूरे देश और दुनिया में विशिष्ट है। इन सबके साथ हिमालय हमारे प्रदेश की शोभा बढ़ा रहा हैए देश की जलवायु की गुणवत्ता को सुधारने और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में हिमालय का विशेष महत्व है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि इकोनाॅमी और इकोलाॅजी में संतुलन बनाये रखने के लिए राज्य सरकार कार्य कर रही है। हाइड्रो पावर की दृष्टि से भी हिमालय हमारे लिए विशेष महत्व रखता है। इस अवसर पर फेडरेशन आॅफ इण्डियन जियो साइंसेज एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रो. वीपी डिमरी वाडिया संस्थान के निदेशक डा.कालाचंद सांई सहित देशभर से आए वैज्ञानिक उपस्थित रहे।

One thought on “मुख्यमंत्री ने किया पुस्तक आर्टिफिशियल इन्टेलिजेंस आॅफ जियो साइंटिस्ट का विमोचन

  1. Discover more about oral care at prodentim soft tablets and see what makes it stand out.
    A well-organized website can make that search easier and less overwhelming.

    ## Section 2

    If the content is easy to read, people can focus on the details that matter most.

    ## Section 3

    People often assess a website not only by design but also by practical value.

    ## Section 4

    That combination can make the site noticeable for visitors who value simplicity.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *