Aaj Ki Kiran

लायंस क्लब काशीपुर सिटी ने प्रदान की राशन सामग्री

Spread the love
लायंस क्लब काशीपुर सिटी ने प्रदान की राशन सामग्री
लायंस क्लब काशीपुर सिटी ने प्रदान की राशन सामग्री
लायंस क्लब काशीपुर सिटी ने प्रदान की राशन सामग्री

काशीपुर। लायंस क्लब काशीपुर सिटी द्वारा बैसाखी पर पुनीत सेवा कार्य यूएसआर इंदू समिति पीरुमदारा स्कूल में किया गया, जिसमें बच्चे ना सुन सकते हैं ना देख सकते हैं और ना ही बोल सकते हैं और कुछ बच्चे अपंग हंै जिनकी संख्या 100 बच्चे हैं और उनकी देखभाल के लिए 36 सदस्यों का स्टाफ है। उनके दैनिक जीवन के उपयोग के लिए आटा, दाल, राशन व अन्य सामग्री 35 हजार रूपये से अधिक की क्लब द्वारा दी गई। लायंस क्लब इंटरनेशनल के जिला 321 वी1 में तराई क्षेत्र में प्रथम बार लायंस क्लब काशीपुर सिटी द्वारा बैसाखी के पवित्र उत्सव पर यह पुनीत कार्य किया गया और भविष्य में भी क्लब द्वारा स्कूल मैनेजमेंट को यह विश्वास दिलाया गया की समय-समय पर इसी प्रकार के पुनीत कार्य स्कूल में किए जाएंगे तथा क्लब द्वारा शीघ्र ही स्कूल में मेडिकल चेकअप कैंप लगाया जाएगा। इस मौके पर क्लब अध्यक्ष ला. समर पाल सिंह ग्रेवाल, क्लब सचिव लायन जसवीर सिंह, क्लब कोषाध्यक्ष लायन स्वतंत्र कुमार मेहरोत्रा, क्लब पूर्व अध्यक्ष लायन सुखविंदर सिंह, लायन सतविंदर सिंह, लायन बलदेव सिंह, लायन शैलेंद्र मिश्रा एडवोकेट, लायन शेर जंग सिंह धारीवाल, लायन जगतार सिंह ढिल्लों, लायन परमजीत सिंह, लायन आनंद सक्सेना के साथ-साथ क्लब के सभी सदस्य उपस्थित रहे।