https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

लायंस क्लब काशीपुर डायमंड ने धूमधाम से मनाया होली महोत्सव

Spread the love


   
काशीपुर। लायंस क्लब काशीपुर डायमंड द्वारा रामनगर रोड स्थित एक रिसोर्ट में होली महोत्वस धूमधाम से मनाया गया। क्लब के वरिष्ठ ला. जसपाल चड्डा, क्लब अध्यक्ष ला. संजय अरोरा, सचिव ला. सूरज अरोरा एवं कोषाध्यक्ष राकेश कुमार रॉकी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। ध्वज वन्दना ला. आशुतोष डसीला व लायनिज्म के सिद्वान्त की प्रस्तुति ला. शालिनी अरोरा द्वारा की गयी। महिलाओं व बच्चों के लिए विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ ला. बसन्त बल्लभ भट्ट द्वारा किया गया, जबकि प्रतियोगिताओं का आयोजन ला. परमप्रीत कौर एवं ला. शालिनी अरोरा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर ला. कवीन्द्र सिंह डसीला, ला. तरसेम लाल बाठला, ला. गुरविन्दर सिंह चण्डोक, ला. संजीव अरोरा ;कैप्टनद्ध, ला. रघुनाथ अरोरा, ला. रमेश छाबड़ा, ला. आशीष अरोरा बॉबी, ला. मनीष अरोरा, ला. सर्वेश तोमर, ला. प्रीत ढींगरा, ला. डा. जतिन गर्ग, ला. विकास अरोरा, ला. डा. बीके छाबड़ा, ला हरप्रीत चड्डा, ला. गुरप्रीत चड्डा, ला. कमल छाबड़ा, ला. मनीष बाठला आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *