Aaj Ki Kiran

रूड़की से गिरफ्तार किया 15 हजार का ईनामी बदमाश

Spread the love



काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधमसिंह नगर के आदेशानुसार चलाये जा रहे अभियान पुरस्कार घोषित/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी काशीपुर के आदेश पर प्रभारी निरीक्षक काशीपुर द्वारा गठित की गई पुलिस टीम एवं एसओजी कर्मियों ने पुरस्कार घोषित अपराधी दिलशाद उर्फ दिल्लू पुत्र रसीद निवासी नया गांव थाना कांठ जिला मुरादाबाद यूपी को तेलीवाला पाइली गुज्जर थाना गंगनहर रूड़की ;हरिद्वारद्ध से गिरफ्तार किया है।
एसपी अभय सिंह व सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि दिलशाद उर्फ दिल्लू कोतवाली काशीपुर से धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त है। जोकि गिरफ्तारी से बचने के लिए अपनी चल-अचल सम्पत्ति बेचकर रूड़की में किराये के मकान में रहकर रंगाई पुताई का काम कर रहा था। उस पर एसएसपी ऊधम सिंह नगर की ओर से 15 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था। दिल्लू पर थाना जसपुर, कुण्डा व काशीपुर में विभिन्न मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी, एसएसआई प्रदीप मिश्रा, टांडा उज्जैन पुलिस चैकी इंचार्ज मनोज जोशी, कांस्टेबल दिनेश त्यागी, कुलदीप सिंह एसओजी काशीपुर, कैलाश तोम्क्याल एसओजी काशीपुर व कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह शामिल थे।

40 thoughts on “रूड़की से गिरफ्तार किया 15 हजार का ईनामी बदमाश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *