Aaj Ki Kiran

राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

Spread the love

देहरादून।’’ राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने भगवान धनवंतरि के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि आयुर्वेद प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा एवं जीवन जीने की एक पद्धति है, जिसने सदियों से मानवता को निरोगी जीवन का मार्ग दिखाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड ने आयुष चिकित्सा एवं आयुर्वेद के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। सरकार के सतत प्रयासों और पहल के परिणामस्वरूप लाखों नागरिक आयुर्वेद से लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में आयुर्वेद और योग पद्धति को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसके तहत राज्य में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, अनुसंधान और प्रशिक्षण कार्यक्रमों को सुदृढ़ किया जा रहा है। मुख्यमंत्री धामी ने विश्वास व्यक्त किया कि आयुर्वेद और योग की वैज्ञानिक परंपरा समाज को स्वस्थ, निरामय और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और आयुर्वेद के सिद्धांतों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *