Aaj Ki Kiran

रामनगर-काशीपुर रोड निर्माण का महापौर दीपक बाली ने किया शुभारंभ

Spread the love
रामनगर-काशीपुर रोड निर्माण का महापौर दीपक बाली ने किया शुभारंभ
रामनगर-काशीपुर रोड निर्माण का महापौर दीपक बाली ने किया शुभारंभ
रामनगर-काशीपुर रोड निर्माण का महापौर दीपक बाली ने किया शुभारंभ

काशीपुर। काफी समय से जर्जर हालत में पहुंच चुकी रामनगर रोड के निर्माण का आज शुभारंभ होने से लोगों ने राहत की सांस ली है और इसके लिए महापौर दीपक बाली का आभार भी जताया।
विदित हो कि 5 जून को 16 करोड़ 81 लाख रुपए की लागत से बनने वाली इस रोड का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल शिलान्यास किया था आज उसका निर्माण शुरू हो गया और  महापौर दीपक बाली ने रामनगर रोड पर स्थित आरओबी के पास निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस रोड के निर्माण के लिए महापौर दीपक बाली ने बार-बार फोन कर एनएच के अधिकारियों से इस सड़क के निर्माण का न सिर्फ एस्टीमेट बनवाकर भिजवाया बल्कि खुद मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इस सड़क के जल्दी से जल्दी बनवाने का वे निरंतर अनुरोध करते रहे। आखिरकार महापौर दीपक बाली के प्रयास रंग लाए और 5 जून को मुख्यमंत्री ने काशीपुर से रामनगर तक की 28 किलोमीटर की इस सड़क को हॉट मिक्स से बनाए जाने का शिलान्यास कर दिया। महापौर दीपक बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री धामी जन समस्याओं के निवारण हेतु हर समय प्रयासरत रहते हैं और उन्हीं के स्नेह और आशीर्वाद के चलते इस सड़क का निर्माण कार्य हो रहा है। श्री बाली ने काशीपुर व रामनगर नगर क्षेत्र की जनता की ओर से मुख्यमंत्री धामी का दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि एवं पार्षद विजय कुमार बॉबी पार्षद दीपा पाठक तथा सड़क निर्माण कार्यदायी  कंपनी के मलिक एसके चौहान मौजूद रहे।